Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,साफ सुथरे चादर न पाए...

डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,साफ सुथरे चादर न पाए जाने पर जताई नाराजगी

व्यवस्थाएं बेहतर रखने के जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिक्षक को दिए निर्देश

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान वार्डो में पडे बेड पर चादर सिमटे हुए पाये गये, जिस पर साफ चादर अच्छी तरह से बिछाये जाने के निर्देश दिये गए और किसी भी बेड में गंदी चादर पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ठंड को देखते हुए प्रत्येक बेड पर कंबलों की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। आयुष्मान वार्ड में रखे डस्टविन में निर्धारित कलर कोडिंग की पन्नी नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए निर्धारित कलर कोडिंग पन्नी को प्रतिदिन लगाये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण दौरान इमरजेन्सी वार्ड में भी साफ सुथरे चादर न पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इमजेन्सी कक्ष में रखे डस्टविन की पन्नी गंदी पायी गयी एवं इमरजेन्सी की ओटी में ओटी टेवल व्यवस्थित नहीं पायी गयी इस पर जिलाधिकारी नें नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाएं बेहतर रखने के मुख्य चिकित्साधिक्षक को निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर रखने पर भी जोर दिया साथ ही किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत दी।

डीएम ने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं के स्टाक की जानकारी ली। जन औषधि केन्द्र में उपलब्ध ड्रग की लिस्ट चस्पा नहीं पायी गयी।जिलाधिकारी नें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिये। ओपीडी अनुभाग में डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. गुलशेर अहमद, डॉ. नरेन्द्र राजपूत एवं डॉ. जीसी वर्मा सहित सभी चिकित्सक अपने कक्ष में उपस्थित मिले।

निरीक्षण दौरान ओपीडी ब्लाक के सामने रखे वाटर कूलर के पास गन्दगी पायी गयी एवं कूलर में लगे नल से पानी टपक रहा था। इस पर वाटर कूलर की नियमित साफ सफाई कराने एवं नल को ठीक कराने तथा सफाई कर्मियों का डिस्प्ले वोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये साथ ही प्रतिदिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी को प्रदर्शित करने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत की और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशाराम, एसीएमओ डॉ. वीके चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular