Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeधान क्रय एवं खाद की उपलब्धता हेतु नवीन गल्ला मण्डी तथा सहकारी...

धान क्रय एवं खाद की उपलब्धता हेतु नवीन गल्ला मण्डी तथा सहकारी समिति केशवपुर पहड़वा का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने आज जिले में धान क्रय एवं खाद उपलब्धता की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करने हेतु नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड बड़गांव तथा बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि०, केशवपुर पहड़वा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।नवीन गल्ला मण्डी में धान बेचने आए किसानों से जिलाधिकारी ने पूछा कि उन्हें क्रय केंद्र पर किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ा। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि धान खरीद प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से संचालित हो, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा तौल एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि०, केशवपुर पहड़वा का निरीक्षण कर वहां धान क्रय की स्थिति एवं खाद की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी एआर कोऑपरेटिव तथा केंद्र प्रभारी/सचिव से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं थी। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिले के सभी सहकारी समितियों एवं क्रय केंद्रों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़े, यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि खाद की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम तत्काल प्रभाव से उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी केंद्र पर खाद की कमी पाई जाती है या किसानों को परेशानी होती है, तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं एवं निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी एनके पाठक, एआर कोऑपरेटिव रवि शंकर चौधरी तथा यूपी पीसीएफ प्रबंधक जितेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular