Wednesday, December 17, 2025
spot_img
HomePolitical'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लागत पर उठाए थे सवाल', जेपी नड्डा का...

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लागत पर उठाए थे सवाल’, जेपी नड्डा का कांग्रेस पर निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की लागत पर सवाल उठाए थे। नड्डा ने नेहरू पर कश्मीर मुद्दे को बढ़ाने और पटेल द्वारा रियासतों के विलय का नेतृत्व करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर सरदार पटेल को इतिहास में उचित स्थान न देने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने के लिए कड़ी मेहनत की। यहां तक कि उसने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा सरदार पटेल की स्मृति में बनाए गए स्टैच्यू आफ यूनिटी की लागत और आवश्यकता पर भी सवाल उठाए।

‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ के दौरान अटलद्रा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि सरदार पटेल को देश में याद किया जाए। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर के मुद्दे को बढ़ने दिया, जबकि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों का सफलतापूर्वक विलय कराया।

जेपी नड्डा का कांग्रसे पर निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत जानबूझकर सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने के लिए बहुत प्रयास किए। लंबे समय तक उसने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि भारत के इस आयरन मैन को इतिहास के पन्नों में दर्ज न किया जाए।

नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल का निधन 1950 में हुआ, लेकिन उन्हें 1991 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने उन्हें सच्चे रूप में याद किया। जब मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार पटेल के सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू आफ यूनिटी बनाने का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने इसकी लागत पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने पूछा था कि इतना पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular