मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली के मजरा ढीहा डेरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है। परिजनों के अनुसार राजेश कुमार (25) पुत्र स्व. रामप्रकाश ने घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह घटना का पता चलते ही पूरे मजरे में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मांग की कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच इस संबंध में बातचीत जारी रही। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था तथा पिता की मृत्यु के बाद मजदूरी कर परिवार का भरण–पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार मृतक रात में खाना खाकर सोया था और सुबह फांसी पर लटका मिला। वह शराब का सेवन भी करता था।





