सम्भल को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन चला रहा है अभियान
सम्भल अवधनामा संवाददाता बाल अपराधों के खिलाफ जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन सम्भल में लगातार अभियान चला रही है इसी क्रम में शुक्रवार को अभियान को गति प्रदान करते हुए प्रयत्न संस्था और जिला प्रोबेशन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण के सहयोग से पंवासा ब्लॉक के गोविंदपुर गांव के विद्यालय में बाल विवाह न करने की शपथ ली इस अवसर पर संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने कहा की बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के भविष्य को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है एवं लोगों को बाल अपराधों के विषय में जानकारी देते हुए बताया की हमारे आसपास हो रहे किसी भी बाल अपराध की जानकारी संबंधित नंबरों जिसमें चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस 112 पर दे सकते है।
जिससे की जनपद सम्भल को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है इसको जड़ से खत्म करने के लिए हम सबको मिलकर अबाज उठानी होगी, इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं ग्राम प्रधान अनीता रानी आंगनवाड़ी राजवाला, तनवीर कौसर, वीरवती एवं टीम के फील्ड कोर्डिनेटर सिराज अहमद एवं ग्रामीण मौजूद रहे।





