Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaएस एस पी ने थाना फ्रेण्डस कालोनी के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन

एस एस पी ने थाना फ्रेण्डस कालोनी के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को थाना फ्रेण्डस कालोनी के जीणोद्धार का उदघाटन किया।उन्होंने सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक नगर से पुष्पगुच्छ प्राप्त किया तदोपरान्त सलामी ग्रहण कर थाना फ्रेण्डस कालोनी में थानाध्यक्ष अमित मिश्रा द्वारा कराये गये कार्य, सीसीटीएनएस कक्ष,कार्यालय,बिल्डिंग के नवीनीकरण की सराहना की।इसके उपरान्त उन्होंने चौकीदारों को गमछा पहना कर उनके द्वारा किये गये कार्य की सराहना की।

अन्त में एस एस पी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खाते से चैक के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी कर अर्जित किये गये 2,73,500/-रूपये बरामद कराने में विशेष योगदान देने वाले आरक्षी मनोज को पुरस्कृत किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी,क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय,क्षेत्राधिकारी चकरनगर रामदवन, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर/लाइन्स सुश्री आयुषी सिंह सहित पुलिस के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular