Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarटूटे फूटे ईंटो से शुरू हुआ निर्माण तो ग्रामीणों ने किया विरोध...

टूटे फूटे ईंटो से शुरू हुआ निर्माण तो ग्रामीणों ने किया विरोध कार्य ठप

अम्बेडकरनगर। जनपद के कटेहरी ब्लॉक के खजूर डीह गांव में ब्लॉक प्रमुख के कोटा से कराए जा रहे निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्य को रुकवा दिया है। उनका कहना है कि निर्माण कराने वाले चहेते ठेकेदारों द्वारा निम्न स्तर की ईंटें मंगाई गईं, जो टूटे–फूटे हालत में थीं और मानकों के बिल्कुल विपरीत थीं।

ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही घटिया सामग्री की जानकारी मिली, वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। वहां रखी ईंटें बदहाल अवस्था में दिखाई दीं, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्य को तुरंत बंद करा दिया। उनका कहना है कि यदि शुरुआत से ही ऐसी ईंटों का प्रयोग होगा तो भविष्य में सड़क अथवा संबंधित निर्माण कुछ ही समय में जर्जर होकर बेकार हो जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि विकास कार्य जनता के हित के लिए होते हैं, लेकिन घटिया निर्माण से सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को परेशानी ही झेलनी पड़ती है। हालांकि अभी ग्रामीणों ने किसी अधिकारी को लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि मानकों के अनुसार बेहतर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे सामूहिक रूप से प्रकरण को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

मामले पर जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन ब्लॉक प्रमुख का फोन रिसीव नहीं हुआ। कटेहरी बीडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल फोन नेटवर्क से बाहर मिला। वहीं सीडीओ कार्यालय की ओर से बताया गया कि अधिकारी मीटिंग में व्यस्त हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का मौन कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। गांव में इस मुद्दे को लेकर व्यापक चर्चा है और ग्रामीण पारदर्शी जांच व गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग कर रहे हैं। फिलहाल कार्य पूरी तरह ठप है और ग्रामीण स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular