Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeItawaसरस मेले का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया

सरस मेले का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया

इटावा। उपायुक्त(स्वतःरोजगार),विनय कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों के विपणन एवं विक्रय के लिए मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर के बाहर सरस मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम द्वारा किया गया।मेला में बढ़पुरा,भरथना, महेवा,जसवंतनगर,बसरेहर एवं सैफई ब्लाक से समूह की महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया तथा स्वयं भी समूह से निर्मित उत्पादों को क्रय किया गया। मेला में बढ़पुरा के वैष्णवी समूह की दीदी राजकुमारी ने स्वनिर्मित दलिया,बेसन, दाल एवं रागी तथा बाजरा के आटा का स्टॉल लगाया गया।जय बजरंग वली समूह की दीदी आरती ने स्वनिर्मित मठरी एवं सांके का स्टॉल लगाया गया।इस अवसर पर उपायुक्त स्वतःरोजगार विनय कुमार,जिला मिशन प्रबन्धक सूर्य नारायण पाण्डेय,संतोष कुशवाहा,विप्लव भूषण,ब्लाक मिशन प्रबन्धक अजय राजपूत,रिंकू बाबू,प्रवीन कुमार,आशुतोष चौहान एवं समूह की दीदी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular