डीएम ने निर्देश दिए कि सभी खरीद केन्द्रो पर त्वरित गति वाले इण्टरनेट की व्यवस्था करायें एवं सेंटर पर कांटो एवं ईपॉस मशीन ठीक हो
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के द्वारा सहकारी संघ श्रीनगर में पीसीएफ द्वारा संचालित दलहन तिलहन खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि सभी खरीद केन्द्रो पर त्वरित गति वाले इण्टरनेट की व्यवस्था करायें एवं सेंटर पर कांटो एवं ईपॉस मशीन ठीक हो। सभी किसानो को खरीद के बाद ऑनलाइन 6 आर पावती देना सुनिश्चत करें।
किसानो को अवगत कराया जाये कि वह अपना रजिस्ट्रेशन जनसेवा केन्द्रो के साथ – साथ क्रय केन्दो पर भी करवा सकते है।यह भी निर्देशित किया कि केंद्रों में किसानो के लिये पानी आदि की समुचित व्यवस्था रखें। जिला अधिकारी ने मूंगफली में नमी में मात्रा की जानकारी प्राप्त की, जिस पर क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अधिकतम मात्रा 8 प्रतिशत तक होने पर खरीद की जा सकती है।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वि०/रा० कुंवर पंकज, जिला प्रबंधक पीसीएफ, अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं किसान गण उपस्थित रहे।





