Wednesday, April 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeडुमरियागंज में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

डुमरियागंज में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

उप जिलाधिकारी डुमरियागंज ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

न्याय पंचायत स्तर पर विजई प्रतिभागी बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में लिया भाग

18 नवंबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज के मैदान पर सोमवार से दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने किया। इस बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 18 नवंबर को होगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात मार्च पास्ट सलामी ली गई। कार्यक्रम का विधवत शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ किया। तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज व प्राथमिक विद्यालय उपाधि खुर्द के बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन किया गया। अपने मुख्य अतिथि संबोधन में एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

द्वितीय सत्र में आयोजित खेलों में 50 मी दौड़ बालक प्राथमिक स्तर पर अंश को प्रथम, गोविंद को द्वितीय, असद को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर बालक वर्ग प्राथमिक स्तर के दौड़ प्रतियोगिता में असद को प्रथम, गोविंद को द्वितीय, शिवा को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ बालक प्राथमिक स्तर पर संतोष को प्रथम ,गोविंद को द्वितीय, शिवा को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में मुस्कान को प्रथम ,संजना को द्वितीय स्थान मिला। 100 मी बालिका वर्ग दौड़ में मुस्कान को प्रथम, निर्जला को द्वितीय ,रोली को तृतीय स्थान मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह व संचालन जीएच कादिर ने किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक नसीम अहमद, दिनेश सिंह, राकेश पांडे, अखिलेश चौधरी, राममिलन ,तिलकराम, आरिफ उस्मानी ,इश्तियाक अहमद, गणेश गौड़,पवन श्रीवास्तव, एमआईएस प्रेम प्रकाश चौबे, कार्यालय सहायक अमित मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामविलास यादव, गुलाम हुसैन रिजवी, अहमद फारूकी, अकमल फारूकी ,धर्मराज दुबे, बशीर फारुकी, संतोष सिंघानिया, मुस्ताक अहमद, अमृतलाल, सुशील श्रीवास्तव, दिग्विजय, नफीस हैदर रिजवी, अजीजुर रहमान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular