Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeItawaकृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाई गई फ्रेशर पार्टी

कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाई गई फ्रेशर पार्टी

मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार गौतम,मुख्य विकास अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभय नारायण राय,सीओ सिटी उपस्थित हुए

इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज,दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय,मत्स्य महाविद्यालय में आए हुए नवीन विद्यार्थियों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार गौतम,मुख्य विकास अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अभय नारायण राय,सीओ सिटी, उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां शारदे को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात नवीन छात्रों द्वारा अपना परिचय प्राप्त कराया गया।आए हुए मुख्य अतिथि को बुके पूर्व अधिष्ठाता डॉक्टर डी सिंह के द्वारा देकर और अधिष्ठाता,मत्स्य महाविद्यालय, डॉक्टर अजीत सिंह और अधिष्ठाता कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज,डॉक्टर एन के शर्मा द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा ईश वंदना एवं वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया तदुपरांत डॉक्टर एन के शर्मा द्वारा स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया और अतिथियों और नवीन छात्रों का स्वागत किया गया।नवीन विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसको अतिथियों द्वारा बहुत सराहा गया।मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम ने अपने विद्यार्थी जीवन के बारे में बताते हुए छात्रों को आपस में ईर्ष्या,द्वेष, नकारात्मकता की भावना को दूर रखते हुए आपस में मिलकर रहने की सलाह दी।उन्होंने अधिष्ठाता को अल्युमिनाई सम्मेलन करने और भूतपूर्व छात्र गैलरी बनाने की भी सलाह दी जिससे पुराने विद्यार्थियों का लाभ नए विद्यार्थियों को मिल सके।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉक्टर एन के शर्मा,डॉक्टर अजीत सिंह,डॉक्टर के के पटेल द्वारा बुके और मोमेंटो देकर किया गया।

विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय सीओ सिटी द्वारा अपने उद्बोधन में साइबर फ्रॉड,साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों के बारे में सभी को आगाह किया गया और उससे बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया इसके साथ ही विद्यार्थी जीवन में होने वाले विभिन्न खतरों से बचाव के रास्ते को भी बताया गया।उनके द्वारा नशा मुक्ति हेतु प्रस्तुत नृत्य नाटक को सराहा गया एवं भ्रूण हत्या बेटी बचाओ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका की प्रशंसा की गई।नवीन विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को जज करने हेतु अतिथि प्रीति छाबड़ा एवं प्रीति त्रिपाठी मैडम को नियुक्त किया गया था उनके द्वारा घोषित परिणामों में मिस्टर प्रेशर 2025,सुशांत,फिसरी साइंस मिस फ्रेशर,दिव्यांशी,फिसरी साइंस,बेस्ट परफॉर्मर मेल 2025,दीपक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग बेस्ट परफॉर्मर फीमेल 2025,हर्षिता,डेरी टेक्नोलॉजी तथा बेस्ट ग्रुप डांस,शक्तिमान को घोषित किया गया अधिष्ठाता द्वारा विद्यार्थियों द्वारा इतने अल्प समय में किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की और सभी विजेताओं को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular