Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeइस युग की समस्या के समाधान‌ को आचार्य पं‌ श्री राम शर्मा...

इस युग की समस्या के समाधान‌ को आचार्य पं‌ श्री राम शर्मा ने लिखा गया युग साहित्य है पावन प्रज्ञा पुराण

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ठेंगहा गांव में मंगलवार से पांच दिवसीय प्रातःकालीन यज्ञ एवं सायंकालीन वेला में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों की मौजूदगी रही। मंगलवार सुबह ठेंगहा में श्री रणंजय इंटर कॉलेज के बगल स्थित खेल मैदान में मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। मंगलवार सुबह दस बजे रामघाट मालती नदी से जल भर करके भारी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर तथा वरिष्ठ पुरुषों ने अपने सिर पर सद् साहित्य रखकर व युवाओं बच्चों ने‌ ध्वज और सद् वाक्यों के बैनर लेकर मंगल कलश यात्रा गांव के सभी धर्म स्थलों पर पूजन करते हुए सम्पन्न की।

कलश यात्रा में रेनू पाण्डेय,रीना देवी,किरन बरनवाल, कमला तिवारी,कृष्णा देवी, उर्मिला,सुभद्रा मौर्य, लालती देवी,वीना बरनवाल के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पवन जी,गायत्री परिवार जिला समन्वयक डा त्रिवेणी सिंह, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक राधे श्याम त्रिपाठी, डा रामेन्द्र तिवारी,बदलू राम ,संघ के वरिष्ठ कार्य कर्ता व स्थानीय राधेश्याम तिवारी, अशोक कुमार बरनवाल , पवन बरनवाल ,राणा प्रताप सिंह, राकेश मौर्य, जय प्रकाश द्विवेदी, प्रबन्धक राघवेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह,पूर्व स्टेशन अधीक्षक त्रिवेणी प्रसाद सिंह, राजेन्द्र सिंह ,राय यश‌ मौर्य,सुभाष मिश्रा सहित सैकडो़ श्रद्धालु लगातार लगे रहे।पूजन पं सुभाष द्विवेदी और पं इन्द्र देव शर्मा ने‌ कराया। गायत्री परिवार अमेठी के जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पावन‌ प्रज्ञा पुराण इस युग की समस्या के समाधान‌ हेतु आचार्य पं‌ श्री राम शर्मा द्वारा लिखा गया युग साहित्य है। बताया कि कार्यक्रम का समापन आगामी शनिवार को पूर्णाहुति,कन्या भोज के साथ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular