साइबर क्राइम थाना ने 26.68 लाख पीड़ितों को लौटाए, 106 मोबाइल बरामद

0
321

जौनपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार मुस्तैदी दिखा रहे साइबर क्राइम थाना जौनपुर ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक 2.77 करोड़ रुपये साइबर फ्रॉड से होल्ड कराए हैं। वहीं, माह अक्टूबर तक आठ पीड़ितों के खातों में कुल 26 लाख 68 हजार 275 रुपये वापस कराए गए हैं।

साथ ही सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से 106 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर उनके स्वामी खुशी से झूम उठे।

बरामद मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों से मिले हैं। इनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रेडमी, वनप्लस, मोटरोला और रियलमी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।

बरामद मोबाइलों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम शुभम वर्मा ने मोबाइल स्वामियों को सौंपा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here