Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeItawaनदियाँ बहुत ज़रूरी हैं,क्योंकि वह मनुष्यों के लिए प्रकृति का वरदान हैं

नदियाँ बहुत ज़रूरी हैं,क्योंकि वह मनुष्यों के लिए प्रकृति का वरदान हैं

इटावा। नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा उत्सव कार्यक्रम यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर सामाजिक वानिकी प्रभाग,जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।क्षेत्रीय वनाधिकारी रेंज बढ़पुरा अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि नदियाँ बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि वह मनुष्यों के लिए प्रकृति का वरदान हैं।

डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान ने बताया कि हर साल गंगा उत्सव का आयोजन चार नवंबर को गंगा नदी को ‘राष्ट्रीय नदी’ घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जाता है। जेआरएफ डॉ.संगीता ने कहा कि प्लास्टिक में कुछ बड़ी कमियां हैं जो हमें इसके उपयोग पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रही हैं।प्लास्टिक कचरा भूमि,महासागरों,समुद्रों और नदियों में कूड़े के रूप में जमा हो जाता है।

समाजसेवी शिवम सिंह ने बताया कि नदियों में गंदे नाले का पानी न जाए। इसके लिए फिल्टर प्लांट लगाकर गंदे पानी को साफ किया जाना चाहिए। नदियों के आसपास बड़े डस्टबिन रखने चाहिए और वहां से कचरे को अन्यत्र डाला जाना चाहिए,जिससे वहां गंदगी न हो।कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सिंह,गोलू ठाकुर,सुनील कुमार,सौरभ सिंह एवं अनुज तिवारी आदि का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular