Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबहू बेटी सम्मेलन में महिलाओ को सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे...

बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओ को सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में दी गयी जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर किया गया चस्पा

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में रविवार को सदर थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद थाना के निर्देशन में थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ, महरिया मे चौपाल लगाकर बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम चलाकर महिलाओ को सुरक्षा के बारे मे व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे जानकारी दी गयी। उनकी समस्याओं को सुना गया, उचित परामर्श के साथ काउन्सलिंग किया गया।

बहू बेटी सम्मेलन लगाकर जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया। राजकिय उद्यान पार्क आदि जगहों पर जाकर पम्पलेट वितरित किया गया व पार्कों में जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों की कार्यवाही किया गया। मिशन शक्ति टीम में उनि० पन्नेलाल महेका संगीता सिंह, मका० अन्नप्रिया वर्मा व अनिशा सरोज शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular