Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोपाष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला में भव्य गोपूजन

गोपाष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला में भव्य गोपूजन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि पर मनाई जाने वाली गोपाष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला सिसवा बाजार में रविवार को भव्य गोपूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 800 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता और बछड़ों के अलंकरण व विधि-विधान सहित पूजन से हुई। गौसेवकों ने गौ माताओं को पुष्प, हल्दी-अक्षत और दीप-धूप अर्पित कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों को गौ माता के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में अवगत कराया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गाय चराना प्रारंभ किया था, जिसके स्मरण में यह महापर्व मनाया जाता है।

गौशाला में उत्तर प्रदेश की देसी नस्ल गंगातीरी गौवंश के संरक्षण व संवर्धन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गौसेवकों को कंबलों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, शिव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आशुतोष भालोटिया, मानस गाड़ियां, अमित अंजन, मनीष शर्मा, नीरज जायसवाल, उमेश जायसवाल, रवि जायसवाल, रवि यादव, दया सिंह, जिला प्रचारक विनय जी, सज्जन जालान, जयप्रकाश भालोटिया,अंकित लठ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular