हजपुरा,अंबेडकरनगर पत्नी ने अपने ही पति पर एक गांव की हिंदू महिला के प्रेम जाल में फंसने का आरोप लगाकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति सिराज का दूसरी गांव की एक हिंदू महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसी हिंदू महिला से शादी का दबाव बनाते हुए। पति आए दिन पत्नी को मारता पीटता है। गत माह उसका पति सिराज उक्त हिंदू महिला को लेकर मुंबई भाग गया था। तत्समय लब जेहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस से शिकायत के बाद हिंदू महिला व उसका पति अलग हुए।
लेकिन अभी भी उनका मिलना जुलना जारी है। पत्नी ने जब इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया। तो उसका पति सिराज अपने भाई रियाज के साथ मिलकर मारता पीटता है। आरोप है कि गत दिनों पति की पिटाई से पत्नी का एक हाथ टूट गया। पति अब अपनी पत्नी को तलाक देकर हिंदू महिला से शादी की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पति व भाई के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांचोपरांत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।





