Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत हमीरपुर पुलिस...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत हमीरपुर पुलिस की कार्यशाला

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद हमीरपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

​पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर के निर्देशन में, जनपद के सभी थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के संबंध में जागरूकता फैलाई।

​आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

​कार्यशाला के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, ‘गुड टच / बैड टच’ के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

​पुलिस टीम ने महिलाओं/बालिकाओं को यह भी बताया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन पावर लाइन) पर संपर्क करें या थाने पर जाकर तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं।

​सोशल मीडिया और यातायात नियमों पर जोर

​इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया और स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने घर व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

​पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों – 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090, 181 (वीमेन हैल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102, 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) व 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular