बृजभूषण तिवारी मैरिज लॉन, माघ मेला, बांसी में हुआ कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। बांसी डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के बांसी विधानसभा के बृजभूषण तिवारी मैरिज लॉन, माघ मेला परिसर में दीपावली के शुभ अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के सम्मान एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज लोकसभा के पूर्व सांसद माननीय बृजभूषण शरण सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डुमरियागंज लोकसभा के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वच्छता कर्मियों को दीपावली के अवसर पर उपहार प्रदान करते हुए समाज में स्वच्छता एवं सेवा के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि “स्वच्छता कर्मी समाज के असली रक्षक हैं, जो दिन-रात शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। दीपावली जैसे पावन पर्व पर उनका सम्मान समाज को प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति), श्री रामसनेही निषाद (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामकिंकर मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष तिलौली), शिवेंद्र द्विवेदी (प्रधान संघ अध्यक्ष खेशरहा), बजरंगी वर्मा, घनश्याम जायसवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष), श्रीमती अनुपमा सिंह दुबे (महिला मोर्चा महामंत्री), श्रीमती गुड़िया पांडे, श्रीमती प्रतिमा वर्मा, श्रीमती मनीषा निषाद, श्रीमती सुषमा, नितेश सिंह, आनंद सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रामकेश गौड़, विकास सिंह, सतीश शुक्ला, अभिषेक सिंह, राजेंद्र पांडे जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), हंसराज प्रजापति, विक्रम शर्मा, मनोज सिंह, ऋषि सिंह, जनार्दन चौधरी, सदाबृक्ष निषाद, संदीप निषाद, विष्णु मिश्रा, सदानंद चौधरी, ऋतिक श्रीवास्तव, सुरेश, प्रिंस शर्मा, सनातन प्रसाद, फिरोज गौतम, अमरेंद्र पाल, रूपेश सिंह, श्रीमती पूनम, फागू राजभर, पिंटू सिंह, राहुल चौरसिया, दिग्विजय रॉय, गजेंद्र रॉय, विजय सिंह,बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुसज्जित मंच से उत्साह और सम्मान के माहौल में किया गया।





