HomeMarqueeपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी का...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

एमजीएम कॉलेज संभल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रा कनक ने अटल बिहारी वाजपेई की कविता गीत नया गाता हूं का सस्वर पाठ किया। गोष्ठी संयोजक डा फहीम अहमद ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, कवि और पत्रकार थे। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश को उन्नति के शिखरों पर पहुंचाया।

वे एक ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। गोष्ठी के अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दूरदृष्टि संपन्न राजनेता थे।उनका कूटनीतिक कौशल असाधारण था।तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। लाहौर बस यात्रा से पाकिस्तान के साथ शांति की पहल की। कारगिल युद्ध में सैनिकों का हौसला बढ़ाकर विजय सुनिश्चित की। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से देश की सड़कों को नया विस्तार दिया।तथा नई टेलीकॉम नीति से देश में संचार क्रांति का बिगुल फूंका। ग्रामीण रोजगार योजनाओं से लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाया।

हिंदी के प्रखर कवि और वक्ता के रूप में ‘मेरी इक्यावन कविताएं’ जैसी रचनाओं के माध्यम से वे साहित्य जगत में भी अमर हैं। 2015 में भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी जी ने भारत को आर्थिक विकास और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोने का महती कार्य किया। आज भी युवा पीढ़ी उनके अटल आदर्शों से प्रेरित हो रही है।कार्यक्रम का संचालन डा फहीम अहमद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डा नवेद अहमद खान ने किया।कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं और ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular