Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने थाना निरीक्षण कर, दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने थाना निरीक्षण कर, दिए सख्त निर्देश

उरई( जालौन)।पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कदौरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, आरक्षी बैरक, मालखाना, ई-मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, अस्त्र-शस्त्र कक्ष, कार्यालय व मेस की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने व्यवस्था पर संतोष जताते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए।

एसपी ने थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह को निर्देशित किया कि हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए और उसकी शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने में देरी या भय का सामना न करना पड़े।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए डॉ. दुर्गेश कुमार ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्य कर रही टीम की सराहना की और कहा कि महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सजग व संवेदनशील बनाया जाए, ताकि महिलाएं बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रात्रि गश्त को लेकर भी निर्देश दिए।कहा कि सजगता पूर्ण गश्त से चोरी, लूट, छिनैती जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। बीट प्रणाली को मजबूत रखने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी जायज़ा लिया और सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रभात सिंह, एसआई विजय सिंह, एसआई रमेश चौहान, एसआई अंकित चौरसिया, जुगल किशोर सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular