इटावा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किड्स इंटर-स्कूल एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन सुदिति ग्लोबल अकैडमी में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल कुमार द्वारा किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.के.यादव(यूपी एथलेटिक्स टेक्निकल अध्यक्ष) एवं राष्ट्रीय एथलीट सिद्धार्थ शंकर उपस्थित रहे,जिनके निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई।प्रतियोगिता में अंडर-6,अंडर-8, अंडर-10,अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन में निर्णायक की भूमिका कौशलेंद्र सिंह, मोहम्मद साकिब,जिया-उर-रहमान, मनोज यादव,अभिषेक एवं हिमांशु ने निभाई।स्पर्धाओं में सुदिति ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की,जबकि संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल,भरथना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि कमल कुमार, विशिष्ट अतिथि एस.के.यादव एवं राष्ट्रीय एथलीट सिद्धार्थ शंकर द्वारा विजेता टीम सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्रों को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य कमल कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है,बल्कि यह आपसी सौहार्द,अनुशासन और सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है।उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यालयों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक ओ.पी.सिंह,अजय कुशवाहा,राम तिवारी, दीप्ति शुक्ला,अरुण यादव एवं कंचन मिश्रा ने अनुशासित एवं निष्पक्ष भूमिका निभाई।





