सिसवा बाजार(महराजगंज)। स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोठीभार थाना की एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।
टीम ने छात्राओं को वूमन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक उपेन्द्र तिवारी, महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी, हेड कॉन्स्टेबल पंकज यादव और आरक्षी विन्ध्यावासिनी शुक्ला उपस्थित रहीं।
महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और निडर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास छात्राओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी गलत घटना या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
कार्यक्रम में भारती चौहान, भुवनेश्वरी तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, मधुमिता, रोली, राशि सिंह, प्रीति, अफजल खान और अमित गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।





