गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-09/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित रु0 50,000/- ईनामिया वांछित अभियुक्त- राम सेवक पुत्र बरसाती नि० ग्राम सरदार पुरवा दुरौनी थाना परसपुर जनपद गोण्डा को लखनऊ – गोण्डा मुख्य मार्ग ग्राम अहरौरा करनैलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 16.01.2025 को थाना परसपुर में 03 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त रामसेवक (गैंग लीडर) फरार चल रहा था।
जिसकी जल्द से जल्द गिऱफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन श्री अमित पाठक द्वारा 50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसके क्रम में दिनांक 14.10.2025 को एसटीएफ लखनऊ व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर राम सेवक पुत्र बरसाती को लखनऊ – गोण्डा मुख्य मार्ग ग्राम अहरौरा करनैलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु चोरी/लूट की घटनाओं को कारित किया करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।





