Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeएस डी एम और सी ओ ने किया पटाखे की दुकानों का...

एस डी एम और सी ओ ने किया पटाखे की दुकानों का निरीक्षण

शनिवार को दोपहर दीपावली पर्व को देखते हुए एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ अतुल सिंह ने थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के साथ मवैया रहमतगढ़ में स्थित पटाखा दुकानदार जहीर अहमद की दुकान का औचक निरीक्षण किया। दुकान पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों ने लाइसेंसी को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि बाजार में पटाखों की बिक्री कोई दुकानदार न करें। पटाखों को आबादी के बाहर खुले स्थान पर ही बेचें। अग्निशमन यंत्रों के साथ-साथ बालू भरी बाल्टियां और पानी भी रखें। उन्होंने बताया कि जल्द ही थाने पर कस्बे के पटाखा व्यवसायियों के साथ बैठक कर उन्हें अस्थाई पटाखा दुकानों को लाइसेंस दिया जाएगा।

रहमतगढ़ में स्थित खेल मैदान के खाली पड़ी जमीन में पटाखों की दुकान लगाई जाएगी। पटाखे की दुकान पर बच्चों को न बैठाकर दुकानदार स्वंय बैठें। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना लाइसेंस पटाखा बेंचते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जगदीशपुर संवाद के अनुसार एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ अतुल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेंद्र कुमार यादव के साथ पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मोहम्मद इस्माइल निवासी पालपुर कस्बा तथा गुलाम कादिर निवासी हरिमऊ की पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्धारित मानक के अनुसार ही सीमित मात्रा में पटाखों का भंडारण करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के रजिस्टर, स्टॉक व लाइसेंस की जांच की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular