Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeएकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस- 2025 लोकार्पण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस- 2025 लोकार्पण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

कन्संर्ड थियेटर लखनऊ के तत्वावधान में एकादश साहित्यकार प्रेरणा दिवस -2025 के अवसर पर लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय सरस्वती लान, बी ब्लाक राजाजीपुरम लखनऊ में किया गया । समारोह की अध्यक्षता आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुशील कुमार सिंह रहे । वरेण्य अधिकारी डॉ0 अनिल रस्तोगी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मंचस्थ मनीषियों द्वारा स्मारिका एवं साझा संकलन शरद पूर्णिमा प्रेरणा स्रोत – 2025 का लोकार्पण भी किया गया।

तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अविस्मरणीय योगदान देने वाले साहित्यकारों, समाज सेवियों एवं वैज्ञानिकों डाक्टरों को सम्मानित किया गया। जिनमें पुनीत अस्थाना ( रंगमंच ) को डॉ उर्मिल कुमार थपलियाल स्मृति सम्मान, डॉ देवेंद्र प्रताप बहादुर श्रीवास्तव ( गणित / शिक्षा ) को त्रिलोकीनाथ सिन्हा स्मृति, संजय जिंदल ( समाज सेवी ) को भगवानदीन निगम स्मृति, आलोक पाण्डेय ( संगीत ) को प्रो विक्रमादित्य सिंह निगम स्मृति, अमित मुखर्जी एवं संध्या मुखर्जी ( युगल ) को सुशील सहाय स्मृति, श्रीमती अनामिका तिवारी ( विज्ञान ) को राजेन्द्र उपाध्याय स्मृति, अवधेश पाण्डेय एडवोकेट ( विधि / समाज सेवा ) को राम बहादुर बिसरिया स्मृति, डॉ अर्चना भटनागर ( चिकित्सा / समाज सेवी ) को डॉ भानु प्रकाश आर्य की स्मृति में प्रेरणा सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ अनिल कुमार जैसवार “पं0 बेअदब लखनवी”, आचार्य डॉ प्रेम शंकर शास्त्री ‘बेताब’,’ अनिल किशोर शुक्ल निडर, अशोक विश्वकर्मा गुंजन, डाँ योगेश गुप्त, रत्ना बापुली, उमा लखनवी, तेज नारायण श्रीवास्तव राही, धन सिंह मेहता, राजेश शर्मा, डॉ अर्श लखनवी, अरविंद रस्तोगी, डॉ सत्यकाम आर्य, आचार्य विश्वव्रत शास्त्री, त्रिवेणी प्रसाद दूबे मनीष, डॉ कन्हैया लाल, हौसला प्रसाद त्रिपाठी “चौकीदार”, डॉ किरन मराली, डॉ अखिलेश निगम, अनिल किशोर शुक्ल निडर, सुशील कुमार, चरण सिंह स्वामी, राम प्रकाश शुक्ल प्रकाश, हरि प्रसाद मिश्र असीम, प्रवीण पाण्डेय आवारा, श्रीमती लता उपाध्याय, श्रीमती सुधा बाजपेयी, अनिल निगम सहित अन्य उपस्थित रहे।

डॉ अनिल कुमार सिंह जैसवार “पण्डित बेअदब लखनवी, डॉ प्रेम शंकर शकर शास्त्री बेताब, श्रीमती उमा लखनवी, श्रीमती लक्ष्मी शेरा, मनमोहन बाराकोटि, , श्रीमती बीना सिंह मंगल डॉ मधुबाला सिन्हा श्रीकृष्ण द्विवेदी द्विजेश को प्रेरणा श्री सम्मान -2025 सम्मान से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular