Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeआरवीपीएस की छात्राओं ने समूह नृत्य में पाया प्रथम स्थान

आरवीपीएस की छात्राओं ने समूह नृत्य में पाया प्रथम स्थान

जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित की गई सांस्कृतिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

महोबा जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों ने गायन, कथक नृत्य के अलावा बालीवुड गीतों पर डांस की बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में समूह नृत्य में आरबीपीएस की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कालेज का नाम रोशन किया।

जनतंत्र इंटर कालेज में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आरबीपीएस की छात्राओं ने समूह नृत्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। आकर्षक परिधानों से सजी छात्राओं महक श्रीवास, शिवानी वर्मा, हिमालवी शक्ति, नित्या गोयल, पावनी गुप्ता, अंश, राज निराला, कंगना नगरिया, गौरवी गुप्ता व ईशा शक्ति ने आई गिरी नंदिनी गीत पर शक्ति व भक्ति व अनूठा समन्वय पेश करते हुए सभी का दिल जीत प्रथम पुरस्कार की हकदार बनी। टीम को तीन हजार रुपए व विद्यालय को विजेता ट्राफी से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय आरबीपीएस की छात्रा रौनक तिवारी ने ताल से ताल मिला गीत पर कथक व बालीवुड नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। अद्वितीय उपाध्याय ने बुंदेली लोक गीत हमका जोगनिया पर अपने गायन से बुंदेली महक के सौंधेपन से सभी को प्रभावित किया। हिमालवी शक्ति ने झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गीत पर मनमोहक डांस पेश किया, वहीं पावनी गुप्ता ने डोला रे डोला गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। प्रतियोगित में नृत्य का निर्देशन मेघा शक्ति व पंकज द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular