Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeकाशी के लोगों को बरसात ने खुब छकाया, बीएचयू मे रोगी के...

काशी के लोगों को बरसात ने खुब छकाया, बीएचयू मे रोगी के तीमारदार हुए परेशान

बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर परिसर में कमर तक पानी

मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अरेंज अलर्ट जारी किया

वाराणसी जनपद में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच 9 मिली मीटर के सापेक्ष कुल 152.2 मिली मीटर वर्षा हुई

वाराणसी। बनारस में बीएचयू क्षेत्र में हुई वर्षा ने अक्टूबर माह के किसी एक दिन में हुई वर्षा का 125 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे से भोर के 5:30 बजे तक इस क्षेत्र में कुल 187 मिमी वर्षा हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर परिसर में कमर तक पानी भर जाने से मरीज एवं तीमारदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकांश चिकित्सक भी अपने कक्ष तक नहीं पहुंच सके,जिसके कारण कई चिकित्सक पार्किंग में ही ओपीडी लगाकर मरीजों का इलाज करते रहे।बाल रोग के डॉक्टर सुनील कुमार राव और डॉक्टर अनिल कुमार सरोज ने पार्क‍िंंग में खड़े होकर मरीज देखे। वहीं परिसर में अनेक दुपहिया और चार पहिया वाहन बरसात के पानी में डूब गए हैं।

बनारस में हुई इस अभूतपूर्व वर्षा ने न केवल मौसम के मिजाज को बदल दिया है, बल्कि लोगों की दिनचर्या को भी अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के बीच,स्थानीय लोग इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।वही मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 125 वर्ष पूर्व 9 अक्टूबर 1900 को इस क्षेत्र में 138.8 मिली मीटर वर्षा हुई थी, जो अब तक अक्टूबर माह की किसी एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा थी। लेकिन शुक्रवार को हुई वर्षा ने इस 125 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न अवदाब के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने पर संपूर्ण क्षेत्र में आसमान में घनघोर बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।वही मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच में 9 मिलीमीटर वर्षा सापेक्ष कुल 152.2 मिली मीटर वर्षा हुई है, जो औसत वर्षा की अपेक्षा 1591 प्रतिशत अधिक है। वही किसान इस वर्षा को फसल के लिए लाभकारी मानते हैं, लेकिन अत्यधिक जलभराव से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular