Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeजालौन देवी माता पर भक्तों ने चढ़ाई 151 मीटर की चुनरी, निकाली...

जालौन देवी माता पर भक्तों ने चढ़ाई 151 मीटर की चुनरी, निकाली भव्य चुनरी यात्रा

उरई (जालौन)।नवरात्रि पर्व पर माँ की भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। जिला जालौन में मां जालौन देवी जयन्ती मैया के रूप में बीहड़ो में विराजमान हैं। यह एक चमत्कारिक मंदिर है इसलिए कई प्रदेशों से यहां भक्तगण आते हैैं। श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर वारी झण्डा चढ़ाते हैं। इसी क्रम में माँ जालौन देवी कमेटी ईंटो के भक्त पिछले 17 वर्षों से माँ के दरबार में कुछ न कुछ विशेष करते रहते हैं।

इस वर्ष माँ जालौन देवी पर समस्त भक्तों द्वारा तन मन धन से सहयोग कर 151 मीटर की विशाल चुनरी चढ़ाई गई। भक्तों द्वारा ग्राम ईंटो के काली माता मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा प्रारम्भ हुई। 151 मीटर की चुनरी लेकर भक्त पैदल मां जालौन देवी मंदिर पहुंचे और चुनरी चढ़ाई। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। मां जालौन देवी कमेटी ईंटो के सौजन्य से यह तृतीय चुनरी यात्रा है।प्रथम चुनरी 111 मीटर से प्रारंभ हुई थी।

द्वितीय बार में 121 मीटर और इस बार 151 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा माँ जालौन देवी माता में सम्पन्न हुई। माँ जालौन देवी कमेटी ईंटों द्वारा प्रत्येक वर्ष माँ जालौन देवी मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाएं जाते हैं। नवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम की शुरुआत माँ जालौन देवी कमेटी ईंटो द्वारा प्रारंभ की जाती है।

फूल बंगला की झाँकी, छप्पन भोग की झाँकी, विशाल भण्डारा, प्रसाद वितरण, चुनरी यात्रा जैसे विशेष कार्यक्रम माँ जालौन देवी परिसर पर निरन्तर माँ जालौन देवी कमेटी ईंटो के सौजन्य से विगत 17 वर्ष से हो रहे हैं।वरिष्ठ जनो के मार्गदर्शन में चुनरी यात्रा कार्यक्रम में युवाओं का विशेष सहयोग है।चुनरी यात्रा में महिलाओं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

थाना अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में थाना गोहन ईंटो चौकी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular