बांसी सिद्धार्थनगर। ब्लाँक के आजाद सभागार में शुक्रवार को आगंनवाडी कार्यकत्रियों का पोषण भी पढाई भी विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकत्रियों ने रैली निकाल कर पोशण के प्रति लोगों को जागरूक उक्त अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम वर्मा ने कहा कि पोशण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के दिन से ही चल रहा है। यह कार्यक्रम 17सितम्बर से 17अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियां अब इसी तरह की रैली गांवों मे निकाल कर पोशण के प्रति संदेश देंगी।
श्रीमती वर्मा ने कहा कि कुपोषण का मुख्य कारण बाहरी आहार है बाहर के खाने पीने की चीजों से लोगों को बचना चाहिए। बाहर का खाद्य तेल व चीनी के प्रयोग से बचना चाहिए।कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर शोकेश कुमार ने कार्यकत्रियो को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जिसमे तीन से छे वर्ष तक के बच्चों की पढाई व जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सेविका मंजू चौधरी, स्नेह लता, कार्यकत्री साधना त्रिपाठी, चंद्रमुखी देवी, सुधा देवी, मनोरमा देवी, अनीता यादव, पुस्पा देवी, संगीता त्रिपाठी, सरिता देवी, लज्जावती मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव मौजूद रहे।





