शारदीय नवरात्र के पहले दिन बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

0
245

भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की, भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

महोबा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों ने माथा टेका और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। तड़के सुबह से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मंदिर में आवाजाही शुरू हो गई, जिसके चलते बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवानों को तैनात किया गया। सुबह से देवी भक्तों का मंदिरों में आना जाना शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। भक्तों ने नारियल, लड्डू, फूल, अगरबत्ती आदि पूजा सामग्री लेकर देवी मंदिरों में पहुंची जहां पर मंदिर के पुजारी ने विधि विधान के साथ पूचा अर्चना की।

सोमवार को तड़के सुबह से ही महिलाएं और बालिकाएं नहा धोकर नंगे पैर हाथ में पूजा की थाली लेकर देवी मंदिरों की तरफ निकली। पुरुष भी सूरज निकलने के बाद परिवार के साथ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, शारदा देवी, शीतला देवी, काली माता विंदवासिनी मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे, जिसके चलते सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की नजर आई। महिलाएं देवी मंदिर जाने के लिए तड़के सुबह से उठ गई, जिससे समूचे शहर में चहल पहल दिखाई देने लगी। देवी मंदिर मार्ग देवी भक्तों की भीड़ से भरे दिखाई दिए। महिलाओं में नवरात्र पर्व के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया।

नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों के आसपास साफ सफाई कराने के साथ साथ मार्गों पर भी सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर सफाई करा दी गई। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में जुटने के कारण हाईवे में मंदिर के गेट के पास गति अवरोधक लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे मंदिर के गेट तक वाहनों के आने से पहले ही गति धीमी हो जाए और किसी भी तरह की घटना न घटित हो सके। मंदिर परिसर में दो पहिया, चार पहिया वाहन ले जाने पर रोक लगा दी गई, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने जाने में किसी भी तरह की असुविधा न हो।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here