वी-5 के समारोह में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
समाज बंधुओं से एकजुट होकर रहने और बच्चों को शिक्षित बनाने पर दिया जोर
ललितपुर। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्माजी का पूजन महोत्सव भव्य और दिव्य रूप से विश्वकर्मा वंशजों द्वारा श्रीतुवन मन्दिर प्रांगण में विशाल पाण्डाल लगाकर मांगलिक कार्यों के साथ आयोजित हुआ, जिसमें श्रीसुन्दरकाण्ड, विश्वकर्मा पूजन, चालीसा, आरती, भजन कीर्तन आदि सम्पन्न हुए। अपराह्न में शहर के मध्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में ऊंट, घोड़ा, ध्वज पताका, बैंड बाजे, झांकियां, अखाड़े, बग्घी, भजन मण्डलियां, सैरा पार्टी, दिल-दिल घोड़ी और धार्मिक भजनों पर समाजबंधु झूमते नाचते हुए दिखे और महिलाएं पीत वस्त्र धारण किये थीं। समाज के सेवादल और युवा संगठन निश्चित ड्रेस में चलकर अनुशासित रहे।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साह पूर्वक, गर्म जोशी से स्वागत, अभिनंदन किया। शोभायात्रा मुख्य मार्ग, स्थलों से भ्रमण करती हुई पुन: श्री तुवन मन्दिर प्रांगण पर पहुंची, जहां पर सजे हुए स्वरूपों और झांकियों की विधिवत आरती करके प्रसाद वितरण किया। तत्पश्चात तुवन मंदिर के विशाल प्रांगण में सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अपने ग्रंथो, वेदों में वर्णित भगवान विश्वकर्मा की महिमा और कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने देवी देवताओं के अस्त्र शस्त्र और विभिन आयुधों, रामसेतु स्वर्गलोक, इंद्रपुरी, द्वारिकापुरी, जगन्नाथपुरी, लंकापुरी आदि का सृजन किया, इसलिए उन्हें सृष्टि का प्रथम इंजीनियर कहा गया।
इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा स्वर्णकार, वेदप्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र स्वर्णकार, अ.भा.विश्वकर्मा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामअवध विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री जी.पी.विश्वकम, मनोज विश्वकर्मा ग्वालियर, प्रेमधनी विश्वकर्मा, एड. रूपनारायण विश्वकर्मा, गौरीशंकर सोनी, रज्जनलाल झा, डा.वी.आर. विश्वकर्मा, महेन्द्र ताम्रकार ने भी संबोधित किया।
इस दौरान डा.हरीशचंद्र झा, जिलाध्यक्ष झा समाज कैलाश झा, काशीराम झा, अनंतराम झा बार, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, डा.दिलीप सोनी, प्रीतम बाबूजी, रामदीन विश्वकर्मा, अमान विश्वकर्मा, विवेक बंटी सोनी, शंकर सोनी महरौनी, कमल विश्वकर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा जमौरा, एड.सत्येंद्र विश्वकर्मा, बृजकिशोर झा, जगदीश झा, बालचंद झा आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वी-5 अध्यक्ष विजय डयोडिया ने भी संबोधित करते हुये सभी सजातीय बंधुओं को भगवान विश्वकर्मा के पूजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्वागत भाषण जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा ने किया। वहीं संचालन प्राचार्य डा.महेश झां ने किया।





