उरई (जालौन)।नगर पालिका कार्यालय में फैमिली आईडी कार्ड वितरण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता और अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने इक्कीस लोगों को फैमिली आईडी प्रदान कीं। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, इस फैमिली आईडी कार्ड से लोग केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। यह कार्ड आय जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता को समाप्त करता है क्योंकि सरकार का मुख्य उद्देश्य परिवार की पहचान करने में मदद करना है।
आयोजित हुए फैमिली आईडी कार्ड वितरण कैंप में 21 लोगों को फैमिली आईडी कार्ड का वितरण किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी ऐसे लोगों जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, को अपनी फैमिली आईडी जरूर बनवा लेनी चाहिए। पालिका ईओ मोनिका उमराव ने कहा, फैमिली आईडी कार्ड प्रत्येक परिवार को दी जाने वाली एक 12 अंकों की अनूठी पहचान संख्या है। यह एक डिजिटल डेटाबेस बनता है जिसमें एक ही परिवार की सारी जानकारी शामिल होती है। इस मौके पर सभासद सीमा, दंगल यादव, माधव यादव, अनिल वर्मा, संजय अग्रवाल ठेकेदार, विनोद सोनी, विजय अवस्थी, जीवन बाबू, आशुतोष बाबू, नितिन मिश्रा, रजनी राठौर, आशा देवी, महेंद्र कुमार, अनिल कुमार, बृजलाल, अनिल माहेशरी, संजय अग्रवाल आदि रहे।





