Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarquee13 सितंबर को आयोजित होने वाले रालोअ की सफलता को लेकर प्री-ट्रायल...

13 सितंबर को आयोजित होने वाले रालोअ की सफलता को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित किये जाने को लेकर मंगलवार को नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नोडल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने उपस्थित जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ विचार-विमर्श किया तथा अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में चिन्हित किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी डॉ ललित मिश्रा ने बताया कि राजस्व संबंधी वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु मामलों को चिन्हांकित किया जा रहा है तथा साथ ही साथ प्री-लिटिगेशन मामलों को भी चिन्हित किया जा रहा है। बैंको की ओर से उपस्थित बैंक अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि वे एनपीए व ऋण वसूली संबंधी ऐसे मामले जो लोक अदालत में निस्तारित किये जा सकते हैं को चिन्हित कर उनके निस्तारण हेतु प्रयास करें।

उक्त बैठक में शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसडीएम डा० ललित कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक, शेषभान गौतम डिप्टी सीएमओ, अशाेक कुमार भारतीय स्टेट बैंक, प्रतुल कुमार पंजाब नेशनल बैंक अशोक कुमार श्रीवास्तव वन विभाग, दिलीप कुमार वरिष्ठ निरीक्षक बाट तथा माप, अमन त्रिपाठी कनिष्ठ सहायक यूपी नेडा, मोहम्मद सईद यातायात कार्यालय, रियाज अहमद सहायक लेखाधिकारी कृषि विभाग, अजहरूददीन कार्यालय सहायक नगर पालिका परिषद, उज्जवल कुमार त्रिपाठी श्रम प्रर्वतन अधिकारी, सुभम साहू उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, नित्यानंद एडीपीआरओ, श्रीमती विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तवा सप्लाई इस्पेक्टर जिलापूर्ति विभाग, अभिषेक शर्मा सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular