HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने टांडा सीएचसी पर वितरित किया विलादत मोहम्मद...

ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने टांडा सीएचसी पर वितरित किया विलादत मोहम्मद साहब पर फल

टांडा अम्बेडकरनगर! 1500वें जश्न-ए-विलादत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ के शुभ अवसर पर, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के शोबा GNRF ( ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन) के तहत टांडा के CHC सरकारी अस्पताल में मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया फल वितरण का उद्देश्य मरीजों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की देख रेख करना है।

टांडा CHC के साथ साथ और कई प्राइवेट हॉस्पिटल में भी फल तक्सीम किया गया । GNRF मुल्क के तरक्की और खुशहाली के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है। इसी क्रम में भारत के अधिक शहरों में आशिक़ान-ए-रसूल ने मोहब्बत और अकीदत के साथ ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ (मानव सेवा) का सिलसिला जारी रखा।

अभी पिछले महीने टांडा में अब तक सब से बड़ा ब्लड डोनेशन कैंप सम्पन्न हुआ जिसमें 80 लोगों ने ब्लड डोनेट किया था।

फल तक्सीम के मौके पर डिस्ट्रिक्ट निगरान मौलाना अहमद शकील मदनी, GNRF डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नूरुल हसन, टांडा GNRF मैनेजर कामरान सर और भी लोगों ने उपस्थित हो कर अस्पतालों में मौजूद मरीज़ों, और ज़रूरतमंद व्यक्तियों में प्यारे आका ﷺ की विलादत की ख़ुशी में फल और तोहफ़े बांटे।

इस मौके पर CHC टांडा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय कुमार राय, सर्जन डॉ रंजीत वर्मा, डॉ निसार साहब , डॉ सईद अख्तर,और कई डॉक्टर्स और स्टाफ ने फल तक्सीम करने में साथ दिया और सराहना की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular