भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू कराने के लिए बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाए सर्वसमाज
बसपा की समीक्षा बैठक में मिशन – 2027 की तैयारी पर जोर
बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक गुरुवार को विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर ने मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र अम्बेडकर और मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल के साथ पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी संगठन के मामले में देश की नम्बर एक की राष्ट्रीय पार्टी है।
बसपा भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करके सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में चार बार के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बहन मायावती जी ने भारतीय संविधान को शत प्रतिशत लागू करके कानून का राज कायम किया और दुनिया में सुशासन और विकास का आदर्श शासन प्रस्तुत किया। बहुजन समाज की सभी समस्याओं का हल तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश और केंद्र में बसपा की सरकार हो और बहन मायावती जी देश की प्रधानमंत्री बनें। सर्वसमाज के इंसाफ पसंद लोगों की नजरें बहन मायावती जी पर टिकी हुई हैं।
भीमराव अम्बेडकर ने आजादी के 79साल बाद भी देश में सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी के लिए केन्द्र की सभी लोकतांत्रिक सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि देश के 18बडे अमीर घरानों के पास देश की कुल जी डी पी का80प्रतिशत पैसा है। सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी कम होने के बजाय और बढ़ रही है।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी शिवराम, जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, अरुण कुमार गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, सह-संयोजक फूल चंद बौद्ध, जिला सचिव राजपाल, विधानसभा प्रभारी के के आर्य,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, धर्मराज कोरी, बामसेफ विधानसभा संयोजक कंचन राजू बौद्ध,आर एस चक्रवर्ती, यशोमती शोभा शरण,डी के बौद्ध,आर बी गौतम,अनंत भीम बौद्ध,राजकरन आदि मौजूद रहे।





