Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeItawaस्कूटी पर बैठी सेंटमेरी कॉलेज की छात्रा की वाहन की टक्कर से...

स्कूटी पर बैठी सेंटमेरी कॉलेज की छात्रा की वाहन की टक्कर से गिरकर हुई मृत्यु

इटावा। शनिवार को सेंटमेरी कॉलेज की क्लास ग्यारह की छात्रा सरबजीत कौर पुत्री स्व.कमल छाबड़ा स्कूटी पर बैठकर अपने घर पंजाबी कॉलोनी जा रही थी तभी चौधरी पेट्रोल पंप के निकट वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।बताया जाता है कि वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल मोतीझील ले जाया गया।डॉक्टरों ने छात्रा की हालत गंभीर होने की वजह से सैफई हॉस्पिटल रिफर कर दिया तो परिजन छात्रा को लेकर उ.प्र.ग्रामीण आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई हॉस्पिटल ले गए और 4 दिन इलाज होने के बाद छात्रा की मृत्यु हो गई।छात्रा सरबजीत की मृत्यु पर सेंटमेरी कॉलेज परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular