एस एस पी ने सम्मानित कर शुभकामनाए दी

0
317

इटावा। 16 से 19 अगस्त तक जनपद प्रतापगढ़ के न्यू एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जॉन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार,झारखंड, उत्तर प्रदेश के 175 स्कूलों के 625 बालक और बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया।प्रतियोगिता में जनपद के पुलिस मॉडर्न स्कूल इटावा के छात्र लकी राजपूत अंडर-19 में 46 किलोग्राम में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।इसी क्रम में अंडर-14 बालिका वर्ग में तनिष्का यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और अंडर-14 वर्ग में गुलशन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में प्रतिभाशाली छात्रों को सीबीएसई ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इनकी सफलता पुलिस मॉडर्न स्कूल, ही नहीं,बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है।

भविष्य में भी ये छात्र-छात्राये राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।अब ये विजेता खिलाड़ी 11.09.2025 से 15.09.2025 तक महेंद्रगढ़,हरियाणा में आयोजित होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे।प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राये लकी राजपूत-अंडर-19,46 किलोग्राम वर्गः-गोल्ड मेडल,तनिष्का यादव- अंडर-14 बालिका वर्ग गोल्ड मेडल,गुलशन-अंडर-14 वर्ग सिल्वर मेडल।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here