Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeItawaएमनीव विज़न स्कूल में तिरंगे संग गूँजी देशभक्ति

एमनीव विज़न स्कूल में तिरंगे संग गूँजी देशभक्ति

इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह,गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे झंडों, गुब्बारों और पुष्प मालाओं से सुसज्जित किया गया,जिससे चारों ओर एक विशेष ऊर्जा और उल्लास का वातावरण बना रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।उनके साथ मंच पर वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।विद्यालय के बैंड ने मुख्य अतिथियों का शानदार स्वागत किया और देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों से माहौल को जीवंत कर दिया।

ध्वजारोहण के पश्चात गूंजते राष्ट्रगान ने समस्त विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं,जिनमें देशभक्ति गीत,नृत्य, कविता-पाठ आदि शामिल थे।

छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।विभिन्न वीरों की गाथाओं को दर्शाने वाला मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।विद्यालय की म्यूज़िकल प्रस्तुति में विविध वाद्य यंत्रों और ढोल की थाप पर उपस्थित लोग लोक-नृत्य में झूम उठे।बच्चों की इन प्रस्तुतियों की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव एवं प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस न केवल एक पर्व है,बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है,जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को शिक्षा,अनुशासन,तकनीकी ज्ञान और नैतिक मूल्यों के समन्वय से सशक्त बनना चाहिए,ताकि भारत को वैश्विक मंच पर अग्रणी राष्ट्र बनाया जा सके।उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सलिल यादव,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव,मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहम्मद आरिफ़,प्रोग्राम हेड विनयशील पठानिया सभी शिक्षकगण,कर्मचारीगण,अभिभावक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने अत्यंत सुसंगठित और अनुशासित ढंग से किया,जो उनकी तैयारी और आत्मविश्वास को दर्शाता है। समारोह का समापन गूजँते देशभक्ति नारों और भारत माता की जयघोष के साथ हुआ,जिसने सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular