राष्ट्रीय सहारा के फोटो जर्नलिस्ट मुकेश पांडेय 15 अगस्त को होंगे सेवानिवृत्त
गोरखपुर में निष्पक्ष और संघर्षशील पत्रकारिता की मिसाल बने
अलग अंदाज और जीवंत तस्वीरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे
गोरखपुर। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिविल लाइन स्थित वैष्णवी लॉन में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट एवं समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे मुकेश पांडेय के सम्मान में विदाई भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सहारा प्रेस के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले मुकेश पांडेय आगामी 15 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि “मुकेश पांडेय ने फोटो के जरिए समाज के अनेक पहलुओं को जीवंत बनाने का कार्य किया है। वह जुझारू, कर्मठ और निष्पक्ष पत्रकार होने के साथ ही एक संवेदनशील और सच्चे इंसान हैं। गोरखपुर में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने संघर्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता की मिसाल कायम की।”
मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. अजय शुक्ला समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुकेश के योगदान को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व उनके काम की तरह ही विशिष्ट रहा। सर पर टोपी, चश्मा और स्टाइलिश अंदाज में बाइक खड़ी करने की उनकी पहचान हमेशा अलग रही। उनकी तस्वीरें खबरों में जान डाल देती थीं और उन्होंने फोटोग्राफी को पत्रकारिता का एक सशक्त माध्यम बनाया। कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से मुकेश पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा, महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव सहित कई पत्रकारों और अतिथियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी, सचिव एस.पी. वत्स, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य जवाहर लाल निगम, दिलीप पटवा, जे.पी. दुबे, तफज्जुल हुसैन, राजू सैनी के अलावा पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, विनय सिंह, राजीव पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार टीपी शाही, अजीत यादव, अरुण तिवारी, अभिनव चतुर्वेदी, संगम दुबे, नवनीत त्रिपाठी, रामगोपाल द्विवेदी, अखिलेश पांडेय, मोहर्रम अली, गुड्डू भाई, दुर्गेश त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, हरेंद्र दुबे, सुनील सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश पांडेय के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं गोरखपुर पत्रकारिता के इतिहास में एक प्रेरक अध्याय के रूप में याद की जाएंगी।





