Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहोबा पुलिस जवानों ने उत्साह के साथ शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

महोबा पुलिस जवानों ने उत्साह के साथ शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय से गूंजा शहर

महोबा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रभक्ति और सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर में पुलिस कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला डाकबंगला मैदान से प्रारंभ हुई। तिरंगा रैली का पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में पुलिस जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर बाइकों और कार में सवार रैली में चल रहे थे। रैली दौरान भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जवान चल रहे थे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रामलीला डाकबंगला मैदान से एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद रवाना हुई, जो शहर के पुराने बस स्टैंड, तहसील चौराहा सहित प्रमुख चौराहो से होते हुए सुभाष चौक में जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थानों आदि पर झंडा लगाने की अपील की, साथ ही आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों सहित 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा दौरान सबसे आगे चल रहे पुलिस वाहन को तिरंगे के रंग से सजाया गया साथ ही देश भक्ति नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर तिरंगा बाइक रैली का शहर के लोगों द्वारा अभिवादन भी किया गया। रैली दौरान पुलिस जवानों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

तिरंगा बाइक रैली दौरान एसपी ने कहा कि यह यात्रा सद्भावना यात्रा के रूप में निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन बान और शान को बनाये रखना एवं उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना है। कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता का प्रतीक है और इसे बनाये रखना हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य है।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, थाना कोतवाली नगर, यातायात पुलिस सहित महिला एवं पुरुष पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। रैली में देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे, आरआई शिवकुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनीष पाण्डेय, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित जनपदीय पुलिस के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular