Saturday, August 9, 2025
spot_img
HomeMarqueeभारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

थाईलैंड की महिला समेत तीन गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीमा सुरक्षा बल और सोनौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक थाईलैंड की महिला समेत तीन लोगों को नेपाल से अवैध रूप से भारत में घुसते हुए गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर ग्राम महुअवा के पास तड़के सुबह की गई।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में चल रहे विशेष सीमा सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार सुबह लगभग 5:10 बजे एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि एक विदेशी महिला अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश कर एक वाहन से गोरखपुर की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसबी की 66वीं वाहिनी की एफ कम्पनी के निरीक्षक कुमार पवन के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाई और सुबह 5:38 बजे महुअवा के पास वाहन संख्या UP 53 ES 2289 को रोक लिया। तलाशी में एक महिला समेत तीन लोग वाहन में सवार मिले। महिला ने अपना पासपोर्ट दिखाया, जिसमें उसका नाम सुपारपोन (आयु 43 वर्ष), मूल निवासी थाईलैंड, दर्ज था। वीजा संख्या 9030706BO और पासपोर्ट संख्या ऐसी 4759836 पाई गई।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से बिना वैध इमिग्रेशन प्रक्रिया के भारत में प्रवेश कर रही थी। महिला ने बताया कि कैलाश यादव, निवासी पुरुषोत्तमपुर, थाना परसामलिक ने उसे बुलाया था और वाहन की व्यवस्था इदू उर्फ वसीम अहमद, निवासी खरहरवा, थाना कोल्हुई ने की थी। जांच के दौरान महिला के बैग से ₹16,770 नकद, थाईलैंड की मुद्रा, यूएई दिरहम, एक पुराना ₹1000 का नोट, और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। तीनों आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार कर सोनौली थाने को सौंप दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में SSB एफ कंपनी 66वीं वाहिनी की टीम—निरीक्षक कुमार पवन, आरक्षी हरिओम, आरक्षी सूरज प्रताप सिंह, महिला आरक्षी रंजीत कौर और महिला आरक्षी खुशबू कुमारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों, तस्करी और घुसपैठ को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। इस तरह की कार्रवाई से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आम जनता में भी विश्वास बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular