Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeItawaयमुना नदी: खतरे के निशान से 2.61 मी०दूर,चम्बल नदी: खतरे के निशान...

यमुना नदी: खतरे के निशान से 2.61 मी०दूर,चम्बल नदी: खतरे के निशान से 2.7 मी०ऊपर बह रही है

इटावा। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया है कि इटावा में बुधवार को समय अपरान्ह 2-30 बजे पर यमुना नदी का जल स्तर 119.31 मी०,जो खतरे के निशान से 2.61 मी० दूर है तथा चम्बल नदी का जल स्तर 123.50 मी०है,जो खतरे के निशान से 2.7 मी०ऊपर बह रही है।तहसील सदर इटावा के 02 ग्राम बसवारा तथा ग्राम मड़ैया बढ़पुरा प्रभावित हुए हैं एवं तहसील चकरनगर के भी 02 ग्राम चकरपुरा व खिरीटी प्रभावित हुए हैं।उक्त ग्रामों में आवागमन बाधित नहीं हुआ है तथा वैकल्पिक मार्ग से आवागमन संचालित है।

उक्त के सम्बन्ध में तहसीलदार सदर (इटावा)व चकरनगर द्वारा अग्रिम रूप से नाव/नाविकों का प्रबन्ध कर लिया गया है।आवश्यकता पड़ने पर उपर्युक्त नाव/नाविकों का उपयोग करते हुए प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाएगा।तहसील सदर इटावा में 13 बाढ़ शरणालय तथा तहसील चकरनगर में 14 बाढ़ शरणालयों की व्यवस्था पूर्व में की जा चुकी है।यमुना व चम्बल नदी के किनारे के क्षेत्रों/ग्रामों की,सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा लगातार सतत् निगरानी की जा रही है।किसी भी प्रकार की आपदा सम्बन्धी सूचना जनमानस द्वारा कलैक्ट्रेट मुख्यालय इटावा के 24 घण्टे संचालित बाढ़ कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नं0-1077 एवं दूरभाष नं0-05688-250077 297204 पर दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular