Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रमुख मंदिरों में दिनभर चला जलाभिषेक, पुलिस और प्रशासन मुस्तैद

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगमेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर सहित नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

सुबह से ही श्रद्धालु गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। सावन सोमवार के विशेष अवसर पर भक्तों में गहरी आस्था देखने को मिली।
लोगों की मान्यता है कि सावन मास में भोलेनाथ का पूजन एवं जलाभिषेक विशेष फलदायी होता है।

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सभी मंदिर परिसरों और मार्गों की सफाई व्यवस्था संभाली।

मंदिरों में विशेष रोशनी, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाहनों को मंदिरों से दूर रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि भीड़ में अव्यवस्था न हो।

भक्तों में दिखा विशेष उत्साह

श्रद्धालु प्रातः काल स्नान कर, श्रद्धा और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जगह-जगह भजन-कीर्तन और शिव नाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देती रही।

महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने पारंपरिक परिधान में पूजा-पाठ कर सावन के पुण्य लाभ को अर्जित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular