Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurकिराए के मकान में तीन महिलाएं और दो पुरुष… खबर मिलते ही...

किराए के मकान में तीन महिलाएं और दो पुरुष… खबर मिलते ही पहुंची पुलिस, दरवाजा खोलकर देखा तो उड़ गए होश

गोरखपुर के करीमनगर में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। सीओ कैम्पियरगंज के नेतृत्व में छापेमारी में तीन महिलाएं दो पुरुष पकड़े गए जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है। नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया।

गोरखपुर। मिलेनियम सिटी, करीमनगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रविवार की रात सीओ कैम्पियरगंज विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

मौके से तीन महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए, जिनमें से एक लड़की नाबालिग पाई गई है। यह मकान बदन सिंह नाम के व्यक्ति का है, जिसने किराए पर दिया था।

सीओ कैंपियरगंज विवेक तिवारी ने बताया कि रविवार को उन्हें जानकारी मिली कि मिलेनियम सिटी के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव को स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर बुलाया और बताए गए मकान पर दबिश दी।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सामने आया कि यह मकान किराए पर लेकर कमरे में देह व्यापार किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान तीन महिलाएं व दो पुरुष पकड़े गए। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल थी, जिसे सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को सौंपा गया है।

पकड़े गए लोगों की पहचान बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय, निवासी एकला नंबर 2, थाना गुलरिहा, प्रेम साहनी, निवासी हरसेवकपुर नंबर 2 के रूप में हुई।

गिरफ्तार महिलाओं में से एक को जिला प्रोबेशन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सीओ ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की जांच चल रही है। यदि वह इस रैकेट की जानकारी के बावजूद मकान किराए पर देता रहा, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular