Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुकुंद फाउंउेशन ने अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर वृद्धश्रम में बांटे...

मुकुंद फाउंउेशन ने अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर वृद्धश्रम में बांटे फल मिठाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं की है प्रेरणा रू मनोज तिवारी

महोबा । मुकुंद फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शहर के वृद्धाश्रम में फल मिठाई आदि का वितरण किया। वृद्धाश्रम में अपने बीच लोगों को देख वृद्धों में खासी खुशी नजर आई। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष के अलावा अन्य वक्ताओं ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर मुकुंद फाउंडेशन के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज तिवारी ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं की प्रेरणा है।

उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानो, नौजवानों महिलाओं के अलावा व्यापारियों के लिए जो योजनाएं लागू की वे आज भी लोगों की जुबान पर हैं। कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाईयां छुई हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बनवाया, जो भारत का सबसे आधुनिक एक्सप्रेस वे है। उन्होंने प्रदेश में यूपी 100 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेन्स फ्री सेवा शुरू की साथ ही महिलाओं के लिए 1090 सुविधा प्रदान कराई है।

इससे पूर्व अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सभी लोग शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे जहां पर मौजूद वृद्धजनों से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना साथ ही सभी वृद्धों को फल मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य बेनी प्रसाद यादव, सुभाष सैनी, सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अमित यादव रुद्र, यश चौरसिया, अनुपम, महेन्द्र अवस्थी, जगन्नाथ प्रजापति ने शामिल होकर जनजन के नेता और सामाजिक न्याय के प्रतीक अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular