Wednesday, September 3, 2025
spot_img
HomeSliderUP News: बदायूं में प्रेमी के साथ मिलकर घर में लगाई आग,...

UP News: बदायूं में प्रेमी के साथ मिलकर घर में लगाई आग, दो साल की मासूम बेटी झुलसी, महिला गिरफ्तार

बदायूं में एक महिला, शालिनी चौहान, को अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में उसकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई थी। पति देवपाल की शिकायत पर पुलिस ने शालिनी को नरैनी चौराहे से पकड़ा और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उसका प्रेमी दीपक अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बदायूं। प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में आग लगने वाली महिला को बुधवार दोपहर पुलिस ने नरैनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर घर में आग लगाई थी, जिससे उसकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई थी।

परिवार वाले उस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। बाद में उन्होंने थाने जाकर प्राथमिकी कराई थी। जिस पर पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटान निवासी देवपाल ने 17 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसकी शादी आजमगढ़ जिले के थाना बोगरिया क्षेत्र के गांव फुलाइस निवासी शालिनी चौहान के साथ हुई थी। उसकी दो साल की एक बेटी है।

17 जून को उसकी बेटी घर में चारपाई पर बैठकर खेल रही थी। वह अपने घर में मौजूद नहीं था, इसी दौरान शालिनी ने अपने प्रेमी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पुरदलपुर निवासी दीपक के साथ मिलकर घर में आग लगा दी, जिससे उसके घर का कुछ सामान जल गया और वह चारपाई भी जल गई, जिस पर उसकी बेटी खेल रही थी, जिससे वो भी गंभीर रूप से झुलस गई थी।

जब वह घर पहुंचा तो उसने आग देखकर शोर मचाया और लोगों को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वह अपनी बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी भी उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उसने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपित शालिनी चौहान को नरैनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि इसमें आरोपित दीपक कुमार नहीं पकड़ा गया है। उसकी तलाश चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular