Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeNationalAxiom-4: इतिहास रचने जा रहा भारत का लाल, शुभांशु शुक्ला आज भरेंगे...

Axiom-4: इतिहास रचने जा रहा भारत का लाल, शुभांशु शुक्ला आज भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान; पढ़ें मिशन की बड़ी बातें

Axiom-4 Mission: एक्सिओम-4 मिशन, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हैं, 25 जून को नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होगा। यह मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का उपयोग करेगा। शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट हैं, जो भारत के लिए अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।

एक्सिओम-4 के लंबे इंतजार और बार-बार टलने के बाद वो पल आ गया जिसका हर हिंदुस्तानी इंतजार कर रहा था। AXIOM Mission में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इस मिशन के तहत इसका क्रू आज यानी 25 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला है।

ये मिशन नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 2:31 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे) उड़ान भरेगा। इस मिशन में स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट और नया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इस्तेमाल होगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये अंतरिक्ष यान गुरुवार यानी 26 जून को सुबह 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) ISS से डॉक करेगा।

स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में कहा, “सभी सिस्टम आज के एक्सिओम-4 मिशन के लिए तैयार हैं और मौसम भी 90 फीसदी अनुकूल है।”

गौरतलब है कि ये मिशन भारत के लिए अहम है क्योंकि शुभांशु शुक्ला इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

लॉन्चिंग से जुड़ी पूरी डिटेल क्या है?

एक्सिओम-4 मिशन का लॉन्च नासा के केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से होगा। ये मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के ज़रिए उड़ान भरेगा, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे। नया ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाएगा। लॉन्च का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे तय किया गया है, और अगर मौसम ने साथ दिया तो ये उड़ान समय पर होगी।

कौन हैं इस मिशन के यात्री?

इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट होंगे। मिशन की कमान पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक पैगी व्हिटसन संभालेंगी। इसके अलावा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उजनांस्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड) और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपु मिशन विशेषज्ञ के तौर पर शामिल होंगे। ये चारों अंतरिक्ष यात्री मिलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

एक्सिओम मिशन 4 क्या है?

AXIOM-4 Mission मिशन निजी अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक नया कदम है। ये मिशन नासा, AXIOM स्पेस और स्पेसएक्स की साझेदारी का नतीजा है। शुभांशु शुक्ला जैसे अंतरिक्ष यात्री का इस मिशन में होना भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Axiom-4 मिशन एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए है और यह भारत, पोलैंड, और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान में “वापसी” को साकार करेगा, क्योंकि इन तीनों देशों की 40 से अधिक वर्षों बाद पहली बार सरकारी प्रायोजित उड़ान होगी। एक्सिओम के अनुसार, यह मिशन इन देशों का इतिहास में दूसरा मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन होगा, लेकिन यह पहली बार होगा जब ये तीनों देश ISS पर एक साथ मिशन को पूरा करेंगे।

इस मिशन का मकसद 31 देशों की ओर से लगभग 60 वैज्ञानिक अध्ययन और गतिविधियों को डायरेक्ट करना है। ये देश हैं भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राजील, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, और यूरोप।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular