अप्रेंटिस के दौरान 12000रु मासिक मानदेय और अप्रेंटिस पूरी होने के बाद अनिवार्य प्लेसमेंट की मांग
औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी में संचालित कोका कोला कंपनी की ओर से कम मानदेय पर युवाओं की भर्ती में युवक कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। सोमवार को जिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम् सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ एस एल एम जी वेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजमेंट से मुलाकात की और कम्पनी में अप्रेंटिस वर्करों को कम से कम 12000रु मासिक सैलरी देने और अप्रेंटिस पूरी होने के बाद प्लेसमेंट करने की मांग की।
24 जून को होने वाले कैम्पस सेलेक्शन के विज्ञप्ति को देखने के बाद उसमें मिलने वाली मासिक वेतन मात्र 7000/- रुपये मिलने की खबर पर अमेठी के युवाओं में रोष का महौल व्याप्त था जिसे देखते हुए अमेठी कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम सिंह ने तुरंत संज्ञान में लिया और अपनी अगुवाई में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने कंपनी के मैनेजमेंट के साथ मीटिंग किया ।
मीटिंग में कांग्रेस की तरफ़ से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह, अशोक सिंह हिटलर, विजय प्रकाश गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, शुभम तिवारी, आशुतोष सिंह,राजेश सिंह, अदनान महमूद ख़ान आदि मौजूद थे और मैनेजमेंट के समक्ष निम्न माँग रखी और लिखित ज्ञापन दिया ।
कंपनी अप्रेंटिस के दौरान कम से कम १२०००/- का मानदेय तय करे।
-अप्रेंटिस कार्यकाल पूरा होने के बाद कंपनी इन्हें पर्मानेंट करे और तब वेतन कम से कम Rs 18,000/- से Rs 20,000/-हो
-महीने में ४ साप्ताहिक अवकाश संडे या अन्य कोई एक दिन देना होगा जिसमे कंपनी तनख़्वाह नहीं काटेगी
-त्यौहार जैसे होली, दिवाली, दशहरा रक्षाबंधन आदि की ८-१० छुट्टी साल की होनी चाहिए जिसमे कंपनी तनख़्वाह नहीं काटेगी।
टीम ने ज्ञापन में लिखित माँगो पर १० दिन में निर्णय लेने का समय दिया गया है अन्यथा युवाओं के शोषण के ख़िलाफ़ यूथ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी । जिस पर कंपनी के मैनेजमेंट ने टीम को उनकी माँगो को कंपनी के उच्चस्तरीय मीटिंग में बात करके विचार करने का आश्वासन दिया





