Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeउप्र प्रधानाचार्य परिषद ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का किया स्वागत

उप्र प्रधानाचार्य परिषद ने किया नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक का किया स्वागत

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियो ने शनिवार को नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार का स्वागत माल्यार्पण डायरी पेन से शिष्टाचार भेंट करते हुए किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य परिषद के इस व्यवहार से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की कोई भी समस्या हो आप लोग हमें अवगत कराएं हम उसका हर संभव दूर करने का प्रयास करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मेरी प्राथमिकता होगी कि जिले में माध्यमिक शिक्षा उत्तरोत्तर उन्नति की ओर अग्रसर हो। जिले को एक नया पहचान मिले इसके लिए जिले के प्रधानाचार्य परिषद से सहयोग की अपेक्षा भी किया। प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आश्वस्त किया कि जो भी शासन की मंशा होगी उसके अनुरूप जिले का शैक्षिक माहौल बनाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद चौबे, जिला मंत्री/प्रदेशीय सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार द्विवेदी, संगठन मंत्री डॉ शेषनारायण पाण्डेय, संयुक्त मंत्री जयराम यादव, प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रविंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular